फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शराब और महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा, तीन गिरफ्तार

शराब और महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा, तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 05:00 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
शराब और महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा, तीन गिरफ्तार
नशे की लत और महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, लूट की दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद
एक बीएसी द्तिीय तो दूसरा बीए तृतीय वर्ष का है छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने आरओ व्यवसायी के साथ हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा कर शनिवार को लूट की दो बाइकों और अन्य सामान सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी बीएससी द्वितीय और दूसरा बीए तृतीय वर्ष का छात्र है, जबकि तीसरे आरोपी की आटो सेल्स की दुकान है। उनका कहना है कि शराब पीने और महंगे शौक पूरा करने के लिए वे लोग लूटपाट करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि छह अगस्त को थाना नीमगांव के गांव ओटवा निवासी आरओ व्यवसायी संजय कुमार के साथ बदमाशों ने थाना खीरी क्षेत्र में लूटपाट की थी। इसके खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक खीरी विपिन सिंह और ओयल चौकी पुलिस को लगाया गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनिवार को सुंसी मोड़ पर पुलिस ने थाना फरधान के गांव अटौआ निवासी रवि वर्मा और सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव रंभा निवासी अमित वर्मा को अपाचे बाइक सहित दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो व्यवसायी का मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पर्स और एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि बाइक पर गलत नंबर की प्लेट बदल-बदलकर लगाते थे और लूटपाट की घटना करते थे। आरओ व्यवसायी से बरामद अपाचे बाइक से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक अन्य बाइक थाना फरधान के गांव कोठैया निवासी आदेश उर्फ मुकेश कुमार के कब्जे से बरामद की है। उन्होंने बताया कि आदेश की फरधान में ऑटो सेल्स की दुकान है, जबकि अमित वर्मा बीएससी द्वितीय और रवि बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोपियों ने बताया कि घर से जो पैसे मिलते थे। उसमें उनका खर्चा पूरा नहीं हो पाता था। शराब पीने की लत और शौक पूरा करने के लिए वह लूटपाट करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed