फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 19 Nov 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
रायपुर मार्ग पर सोमवार सुबह वाहनों को रोककर लूटपाट की कोशिश कर रहे बदमाशों और थाना नीमगांव पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि सोमवार की तड़के सूचना मिली कि कुछ बदमाश सिकंद्राबाद -रायपुर मार्ग पर ट्यूबवेल के पास वाहनों को रोककर लूटपाट करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर एसएसआई अशोक सिंह सागर, एसआई जेके सिंह भदौरिया, राममहेश, सिपाही अंकुर चौधरी और सचिन डागर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान थाना गोला के गांव इस्लामनगर निवासी शातिर बदमाश कय्यूम को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी रायपुर (घुंसी) निवासी तौकीर भागने में सफल रहा। पकड़ा गया आरोपी सितंबर 18 में हुई लूट मामले में फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जीवित कारतूस और एक खोखा बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


पलिया समेत अन्य थानों पर दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार आरोपी कय्यूम पर पलिया में डकै ती और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा नीमगांव में भी एक लूट का मामला दर्ज था, जबकि फरार तौकीर के खिलाफ थाना खीरी में बैंक डकैती, महोली (सीतापुर) में डकैती और थाना नीमगांव में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed