{"_id":"5a54458f4f1c1b09788b7523","slug":"81515472271-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षी शिकारियों के पास से 35 जीवित तोते बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षी शिकारियों के पास से 35 जीवित तोते बरामद
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
08एलकेएच 23
लीड
दो पक्षी शिकारियों के पास
से 35 जीवित तोते बरामद
पुलिस ने आरोपी और तोते वन विभाग को सौंपे
- पुलिस और वन विभाग ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
कोतवाली पुलिस ने शहर में ओवरब्रिज के पास से दो पक्षी शिकारियों को पकड़कर उनके पास से 35 जीवित तोते बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी और तोते वन विभाग के सुपुर्द कर दिए। वन विभाग आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रहा है।
कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने गश्त के दौरान सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे ओवरब्रिज के पास बाइक से जा रहे दो लोगों को संदेह के आधार पर रोका। पुलिस के रोकने पर दोनों भाग खड़े हुए। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक बड़े झोले में 35 जिंदा तोते बरामद हुए।
पकड़े गए पक्षी शिकारियों राजपाल निवासी इस्माइल नगर थाना रामकोट जिला सीतापुर और अनिल निवासी बेलपुरवा थाना फूलबेहड़ जिला खीरी ने पूछताछ में बताया कि वे जंगल से तोते पकड़कर बड़े शहरों में बेचते हैं। पुलिस ने मामले की सूचना दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर रेंज के रेंजर डीके सिंह को दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों और तोतों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। आरोपियों के पास से मिली बाइक भी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
रेंजर डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद तोतों को अदालत से अनुमति के बाद खुली हवा में छोड़ दिया जाएगा।