फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70- year-old woman rape

70 साल की महिला से दुराचार

Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
सिकंद्राबाद (खीरी)
सिकंद्राबाद (खीरी) Updated Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को घर में अकेले सो रही 70 वर्षीय महिला के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। महिला को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर और जमीन हड़पने के लिए कुछ दबंग लोग उसे परेशान कर गांव से भगाने की फिराक में हैँ। इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना पर एसपी अरविंद सेन ने महिला अस्पताल पहुंचकर परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। इधर, सोमवार की शाम सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा ने दुराचार की पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्धा का उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने एक आरोपी छविन्दर यादव को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला का पुत्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। रविवार की रात महिला घर में अकेली सो रही थी। महिला का आरोप है कि आधी रात के बाद छविन्दर और उसका भाई दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। छविन्दर ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग उसके घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एसओ बृजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और रात में ही पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक अधिक रक्त स्राव होने के कारण बार-बार महिला की हालत बिगड़  रही थी लेकिन सोमवार की शाम को उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि महिला के साथ दुराचार होने की बात सामने आ रही है। पीड़िता ने गांव के ही छविंदर यादव व उसके भाई पर घर में घुसने और छविन्दर पर दुराचार का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और छविन्दर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से भगाने के लिए घटना को दिया अंजाम
वृद्ध महिला के साथ दुराचार की अमानवीय घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर और जमीन हड़पने के लिए विपक्षी उन लोगों को परेशान कर गांव से भगा देना चाहते हैं। आरोप यह भी है कि एक परिवार को दबंग पलायन करा चुके हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है।

महिला अस्पताल में पीड़िता के पुत्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके घर और खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। तीन माह पहले ही दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की थी। अभी एक पखवाड़े पूर्व भी दबंगों ने उसकी मां के  साथ गाली-गलौज कर गांव से भगाने की धमकी दी थी। आरोप है दबंग उन्हें गांव छोड़ने के  लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे पूर्व बिरादरी के ही एक ग्रामीण को इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने गांव छोड़ दिया था। अब उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की बात सुनकर पुलिस ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले में जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed