{"_id":"59ad861f4f1c1b53738b5106","slug":"61504544287-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचने से मना करने पर चाचा-चाची को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बेचने से मना करने पर चाचा-चाची को पीटा
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
शराब बेचने से मना करने पर चाचा-चाची को पीटा
- फोटो : अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं (लखीमपुर खीरी)।
बल्लीपुर कलां गांव में एक व्यक्ति ने जब अपने भतीजे को शराब बेचने से मना किया तो भतीजे ने घर में घुसकर चाचा और चाची की पिटाई कर दी। आरोप है कि फायरिंग कर तोड़फोड़ की और बक्से में रखे 15 हजार रुपये भी लूटकर भाग गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
क्षेत्र के गांव बल्लीपुर कलां निवासी अशोक ने बताया कि उसका भतीजा उसके घर पर जबरन कच्ची शराब बेचने लगा, जिसका उसने विरोध किया तो भतीजे ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी सरिता बचाने आई तो आरोपी ने उन्हें भी मारापीटा। घर में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाद में घर में रखे 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने युवक के घर दबिश दी, लेकिन वो पुलिस आने से पहले ही भाग गया।