फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike-borne miscreants open fire indiscriminately at a young man; he dies.

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants open fire indiscriminately at a young man; he dies.
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने चिरोड़ी निवासी सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग से भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। बदमाश भी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चिरोड़ी गांव निवासी मुस्तकीम मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। उनके पांच बेटे हैं। चौथे नंबर के बेटे सोनू (22) चिरोड़ी के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। बृहस्पतिवार रात वह बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर अपने दोस्त के साथ चाऊमीन खाने के लिए ठेले के पास खड़े थे। उसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। आरोप है कि बाइक सवारों ने सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलने से आसपास में भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। तीन गोलियां लगने से सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेसुध हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सोनू के दोस्त ने पुलिस को घटना की सूचना दी और अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक अभी तक सोनू की हत्या को लेकर ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उससे साफ है कि रेकी की गई है। सोनू के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि कोई रंजिश का मामला तो नहीं है। इसके अलावा अन्य दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोनू के दोस्त से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। परिजनों से बातचीत की जा रही है। अभी शिकायत नहीं मिली है, उसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed