{"_id":"5947d75b4f1c1bd0498b467b","slug":"61497880411-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मितौली। थाना क्षेत्र के गांव लल्हौआ में चोरों ने रविवार की रात एक घर में दीवार फांदकर हजारों की नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया है। घटना के समय परिवार वाले छत पर सो रहे थे। रात में ही इसकी जानकारी हुई। तो गृहस्वामी ने यूपी 100 पर सूचना दी, जिसके बाद सिपाही घर पहुंचे। हल्का इंचार्ज ने शाम तक निरीक्षण करना जरूरी नहीं समझा और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव लल्हौआ निवासी बलबीर मौर्य घर के कमरों में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सोए थे। जबकि तीनों बेटे अपनी पत्नियों और परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर बक्से, अलमारियों में रखा कीमती सामान उठा ले गए। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने दो बहुओं का सारा जेवर, गले के हार नथनी, अगूंठी, चैन, मांग बेदी आदि पार कर दिया। साथ ही करीब एक लाख की नकदी भी उठा ले गए। इसके अलावा एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन भी चोर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी रात करीब तीन बजे तब हुई जब रात में बलबीर उठे, तो दरवाजे खुले देखकर शोर मचाया। सुबह घर से थोड़ी दूर खेत में एक छोटा बक्सा खाली पड़ा मिला। गृहस्वामी ने मितौली थाने में पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन देरशाम तक हल्का इंचार्ज ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी।