{"_id":"599d7bc24f1c1bd2118b4700","slug":"51503493058-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक ने लगाई आग, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक ने लगाई आग, रेफर
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। मोहल्ला पठान निवासी एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक व परिवारीजनों ने मुहल्ले में ही रहने वाली एक महिला व कुछ अन्य लोगों पर उसे परेशान करने, पीटने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की है।
मोहल्ला पठान निवासी सुलेमान का 25 वर्षीय पुत्र फुरकान ने मंगलवार देर रात अपने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे आग की लपटों से घिरा देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। सुलेमान का कहना है कि पड़ोस में ही रहने वाली एक दबंग महिला व उसके घर के अन्य लोग आए दिन युवक को किसी न किसी बात को लेकर परेशान किया करते थे। इतना ही नहीं अक्सर उसे पीटा भी जाता था। घटना वाली रात भी महिला व अन्य लोग उसे खींचकर ले गए थे जमकर पीटा था। जिसके बाद क्षुब्ध होकर युवक ने खुद को आग लगा दी। अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने भी विपक्षियों के नाम पुलिस के सामने लिए। हालांकि पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ वीके सिंह का कहना है कि पहले इलाज हो जाए, उसके बाद परिवार के लोग तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।