फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शराबी ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला

शराबी ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला

Sat, 18 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना वाली रात मृतका के पिता भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन विरोध करने पर दामाद उन पर भी हमलावर हो गया, इससे वह पड़ोसी गांव में रह रही दूसरी बेटी के घर चले गए। शुक्रवार सुबह उन्हें मामले की जानकारी हुई तो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर अनेक चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव व ब्रेन हेमरेज से मौत होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज चौकी क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी अवनीश मजदूरी करके परिवार का पालन करता है। अवनीश के मां-बाप की मौत हो चुकी है। अवनीश की शराब की लत के कारण उसके भाई उससे अलग रहते हैं। घर में वह पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता है। अवनीश के ससुर मूड़ा निवासी छंगा लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2012 में अपनी पुत्री छोटी देवी का विवाह किया था। आरोप है कि अवनीश आए दिन शराब पीकर दहेज में बाइक की मांग करते हुए बेटी को पीटता था। गुरुवार को उनकी 26 वर्षीय पुत्री छोटी देवी ने पीटने की शिकायत की, जिस पर वह अपनी बेटी को मिलने उसके घर विलासपुर आए थे। रात आठ बजे के करीब दामाद अवनीश शराब पीकर आया और छोटी देवी को डंडे से पीटने लगा। विरोध करने पर अवनीश अपने ससुर छंगा लाल को भी पीटने लगा। नतीजतन वह डरकर पड़ोस के गांव सिमरिया में अपनी दूसरी बेटी के घर चला गया। शुक्रवार की सुबह पता चला कि अवनीश ने छोटी देवी को डंडे से पीटकर मार डाला और शव तेदुआ गांव के पास वीरबाबा स्थान के निकट पड़ा है। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


छोटी गिड़गिड़ाती रही और बेदम होने तक पीटता रहा पति
अलीगंज (लखीमपुर खीरी)। गांव विलासपुर में गुरुवार की रात अवनीश पत्नी छोटी को तब तक पीटता रहा, जब तक कि उसकी सांसें थम नहीं गईं। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। गांव वाले बताते हैं कि उसका यह रोज का किस्सा था। शुरुआत में जो भी बीचबचाव करने जाता तो अवनीश उस पर भी हमलावर हो जाता था। वह लोगों को गालियां देते हुए भगा देता था। कई बार उसकी पत्नी ने भी लोगों से कह दिया कि उनके मामले में कोई भी तमाशा न देखे। इस पर पड़ोसी उनके विवाद से कोई मतलब नहीं रखते थे। यही वजह रही कि गुरुवार को भी जब अवनीश ने पत्नी को पीटना शुरू किया तो लोग यह मानकर नहीं बोले कि थोड़ी देर में सब कुछ शांत हो जाएगा। गांव के लोग नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि उन्हें क्या पता था कि आज वह पत्नी की जान लेकर ही मानेगा। गांववालों को अफसोस है कि काश, कल वह उसे बचा लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होगी डेढ़ साल के मासूम की परवरिश
दहेज के कारण पति पत्नी के बीच घरेलू कलह इतनी बढ़ी कि शराब के आदी अवनीश ने अपनी पत्नी छोटी देवी की पीट कर हत्या कर दी। यह भी ख्याल नहीं आया कि डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की परवरिश कैसे होगी।

अपने अलग घर में रहते थे पति पत्नी
गांव वालों ने बताया कि अवनीश दो भाई हैं। जिसमें रामलखन और अवनीश दोनों भाई अलग-अलग घरों में रहते हैं। जबकि माता पिता का निधन हो चुका है। गांववालों की माने तो अवनीश आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे पड़ोस के लोग आजिज आ गए थे।


मृतका के पिता छंगालाल ने अपने दामाद पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। दोनों के बीच में मारपीट होने की बात सामने आई है। आरोपी पति की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
- भानुप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed