फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cousine died as truck hits bike

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
cousine died as truck hits bike
डेमो - फोटो : डेमो
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता-रतहरा गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दो किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने चालक समेत ट्रक को औरंगाबाद क्षेत्र से पकड़ लिया।
विज्ञापन

खुड़ेहरा गांव निवासी सेवकराम भार्गव का 16 वर्षीय पुत्र आशुतोष और उसके भाई चंद्र कुमार का 15 वर्षीय पुत्र उपेंद्र शनिवार दोपहर बाद डीजल लेने के लिए बाइक से कस्ता की ओर जा रहे थे। रास्ते में रतहरा और कस्ता के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों चचेरे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देखते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और सूचना फौरन पुलिस को दी। इस बीच ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सीओ प्रदीप सिंह और एसओ ओपी रजक मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटनास्थल से भागे ट्रक चालक को औरंगाबाद चौकी क्षेत्र में पकड़कर हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पूर्व सांसद जुगुल किशोर और पूर्व विधायक सुनील लाला भी पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों चचेरे भाई डीजल लेने जा रहे थे। हादसे के बाद भागे खाली ट्रक और चालक को औरंगाबाद चौकी क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -ओपी रजक, एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मौतों से गांव में पसरा मातम

मितौली। कस्ता-रतहरा गांव के बीच ट्रक की टक्कर में मारे गए चचेरे भाइयों में 16 वर्षीय आशुतोष पिता सेवकराम भार्गव का एकलौता चिराग था। वह मितौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था, जो इस समय गर्मियों की छुट्टी में घर आया था। वहीं इस हादसे में शिकार हुआ दूसरा भाई उपेंद्र अपने पिता की चार संतानों में सबसे बड़ा था। उपेंद्र ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह लखीमपुर के ज्ञानस्थली स्कूल का छात्र था। जिसे कुछ दिन और छुट्टियां बिताने के बाद लखीमपुर जाना था। उपेंद्र की मौत से पिता चंद्र कुमार बेसुध हो गए। उपेंद्र तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दो जवान होते हुए पोतों की एक साथ मौत से उसके बाबा बाबूराम भार्गव काफी आहत दिखे। उन्होंने थाने में जाकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संदीप वर्मा भी पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। गांव में चारों तरफ मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed