{"_id":"5b0169604f1c1b195e8b5b78","slug":"41526819168-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाई हजारों नकदी-जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाई हजारों नकदी-जेवर
Updated Sun, 20 May 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नकब लगाकर हजारों की चोरी
निघासन। क्षेत्र के गांव खरवहिया नंबर दो निवासी प्रेम प्रकाश पांडे के घर में शनिवार की रात चोरों ने नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे सोने के कुंडल, नाक का फूल, झुमकी, मोबाइल समेत करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह परिवार वालों को हुई। इससे उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षम किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए
गुलरिया। थाना भीरा क्षेत्र ग्राम पडरिया तुला में शनिवार की रात चोर विजय कुमार राठौर के घर में घुस गए और पांच हजार रुपये सहित हजारों के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।
गांव पडरिया तुला निवासी विजय कुमार राठौर का मकान लखीमपुर-पलिया राजमार्ग के किनारे है। शनिवार की रात परिवार के कई लोग श्री ठाकुर जी मंदिर पर चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर विजय कुमार का पुत्र और पुत्रवधू थी। रात में किसी समय चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए और रखा एक छोटा बक्सा चोरी कर ले गए। बक्से में पुत्रवधू के कपड़े, एक जोड़ी सोने की झुमकी और पांच हजार रुपये थे। घटना की जानकारी सुबह घर वालों को तब हुई जब घर से कुछ दूर खाली बक्शा पड़ा मिला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।