फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत

प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत

Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। थाना की फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को प्रेमी युगल ने मंदिर में मिलने के बाद जहर खा लिया, जिसमें युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती और दूसरी जाति के 25 वर्षीय युवक के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती फत्तेपुर के एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग होने के कारण परिवार वाले इसके खिलाफ थे। युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए मोहम्मदी के एक गांव से रिश्ता भी तय कर दिया था, जिसमें 12 अक्तूबर को गोदभराई होनी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को युवती के परिवार वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने मोहम्मदी गए थे। घर पर युवती और तीन बच्चे ही थे। रात में किसी समय युवती घर से चली गई। करीब तीन बजे बच्चे जागे तो उन्होंने फोन करके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने मंदिर के पास युवती का शव पड़ा देखा, जिसके बाद खबर गांव में आग की तरह फैल गई। वहीं युवक को परिवार वालों ने सुबह करीब सात बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या के आरोप में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed