फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फिल्म अभिनेता के भाइयों के घर 25 लाख का डाका

फिल्म अभिनेता के भाइयों के घर 25 लाख का डाका

Sun, 02 Jul 2017 07:23 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता के भाइयों के घर 25 लाख का डाका
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। ढखेरवा रोड पर रहने वाले फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो के दो भाइयों राम सिंह ढिल्लो और अमर सिंह ढिल्लो के घर शनिवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर वालों की बांधकर पिटाई की। विरोध करने पर अमर सिंह को नुकीले लोहे के पेंचकस से गोदकर घायल कर दिया। दोनों घरों से करीब एक लाख की नगदी समेत करीब 25 लाख का माल लूट ले गए। एसपी ने सीओ के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद कर 8-10 अन्य के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है।
ढखेरवा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास राम सिंह और उसके भाई अमर सिंह का मकान है। अमर सिंह सराफ कारोबारी है। सबसे पहले रात करीब दो बजे 12 से अधिक बदमाश रामसिंह के घर घुस गए और गन प्वाइंट पर लेकर सभी के मुंह, हाथपैर बांधने के बाद पिटाई की और एक कमरे में बंद कर दिया। दो बदमाश वहां तमंचा ताने खड़े रहे, जबकि अन्य बदमाश उसके छोटे भाई अमर सिंह के घर घुस गए। बरामदे में सो रहीं पत्नी अमनप्रीत जब चिल्लाई तो तमंचा तान दिया और कहा कि हम लोग पुलिस के डर से घर में घुस आए हैं। कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। बदमाशों ने सभी को जगाकर घर के मालिक के बारे में पूछा। आहट होने पर छत पर लेटे अमर सिंह भी नीचे आ गए और चोर-चोर कर चिल्लाने लगे। इस पर बदमाशों ने उन्हें और उनके नौकर को दबोच लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। अमर सिंह उनसे भिड़ा रहा तो बदमाशों ने उसके ऊपर लंबे पेंचकस से शरीर में कई जगह वार कर घायल कर दिया। अमर सिंह के बेहोश हो जाने पर बदमाशों ने सभी के हाथ और पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाशों ने पत्नी अमनप्रीत कौर से पुत्र हर्षवर्धन को गोली मारने और बेटियों को उठा ले जाने की धमकी देकर चाभी ले ली और अमर सिंह की दोनों पत्नियों के करीब पांच लाख के जेवर, 42 हजार रुपये, उसकी दुकान के रखे सोने के पंद्रह लाख के जेवर, तीन किलो चांदी आदि सारा सामान पीठ पर लदे बैग में भरकर निकल गए। जाते समय बदमाशों ने सभी को उसी कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दोबारा राम सिंह के घर पहुंचे। उनकी पत्नी रजवंत कौर से चाभी ले ली। यहां महज दस मिनट में बदमाशों ने करीब आठ तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवरात और करीब पचास हजार नकद लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद अमर सिंह के परिवार के लोग बाथरूम से होकर बाहर निकले और सौ नंबर पर कॉल की। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीओ प्रीति त्रिपाठी, प्रभारी एसओ एसपी यादव आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल अमर सिंह की ओर से निवासी खैरहनी के पूर्व प्रधान जगदीश और उनके दो बेटों राजकिशोर व अवधेश के खिलाफ रंजिशन डकैती डलवाने का आरोप लगाते हुए आठ-दस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्व प्रधान और उसके एक पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

00000000
फील्ड यूनिट ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
फील्ड यूनिट की टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के फोरेंसिक एक्सपर्ट विमल श्रीवास्तव और अमित अवस्थी ने घटना स्थल और खेतों में मिले पैरों के निशान समेत अन्य कई वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। दो दिन पहले रखे गए धौरहरा निवासी नौकर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बदमाशों की उम्र 25 और 30 के बीच बताई जा रही है। बदमाश गोला और भीरा तरफ की भाषा बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ दस अन्य पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्राइम ब्रांच के अलावा सिंगाही व निघासन थाने की पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया है। हिरासत में लिए गए पूर्व प्रधान और उसके पुत्र से पूछताछ की जा रही है।
प्रीती त्रिपाठी, सीओ निघासन
000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed