{"_id":"597200b94f1c1b46348b4603","slug":"40-thousand-from-debit-card-blow-up-threatening-giving-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेेबिट कार्ड से 40 हजार उड़ाए, मांगने पर दे रहे धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेेबिट कार्ड से 40 हजार उड़ाए, मांगने पर दे रहे धमकी
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेबिट कार्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
नगर के मोहल्ला बाजारगंज निवासी एक युवक के खाते से उसके दोस्तों ने डेबिट कार्ड के जरिए 40 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला बाजार गंज का प्रिंस गुप्ता अपने दोस्तों के साथ वैगनआर गाड़ी से अपनी बहन से मिलने कानपुर गया, वहां से यह लोग बृहस्पतिवार की रात में वापस मोहम्मदी आ रहे थे। गाड़ी में प्रिंस गुप्ता की आंख लग गई। आरोप है कि मौका पाकर उसके दोनों दोस्तों ने उसकी जेब से डेबिट कार्ड निकाल कर उसके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए।
प्रिंस गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब वह आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते से चालीस हजार निकाले जा चुके हैं। इस पर उसे अपने दोस्तों पर शक हुआ तो उसने शिकायत की। इसपर उसके दोस्त आमादा फौजदारी हो गए और जान से मार डालने की धमकी देकर उसे भगा दिया। परेशान प्रिंस ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। एसएचओ डीके सिंह ने जांचकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।