फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   38 cattle recovered from murder, three arrested

हत्या को ले जा रहे 38 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार  

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।  Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
38 cattle recovered from murder, three arrested
cow - फोटो : अमर उजाला
ट्रक, डीसीएम, पिकअप में भरकर शाहजहांपुर जा रहे थे पशु
विज्ञापन

कस्बे की पशु बाजार से बड़े पैमाने पर होता है व्यापार

 
कस्बे की पशु बाजार से खरीद कर हत्या के लिए शाहजहांपुर ले जाए जा रहे तीन वाहनों से 38 मवेशी कोतवाली पुलिस ने बरामद किए हैं। ट्रक में ठूंस कर भरे मवेशियों में एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पशु व्यापारी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है।
सीओ निर्मल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में एसआई सुमित कुमार की टीम ने धौरहरा बाईपास से एक ट्रक, एक डीसीएम और एक पिकअप पकड़ी। तीनों वाहनों में 38 पशु लदे थे। इन्हें हत्या के लिए शाहजहांपुर के पुत्तूलाल चौराहा ले जाया जा रहा था। ट्रकों में मवेशी ठूस ठूस कर भरे होने के चलते एक मवेशी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बे में हर मंगलवार को लगने वाली पशु बाजार से पशु पालकों की आड़ में बड़े पैमाने पर पशु व्यापार होता है। यह पशु किच्छा, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, नानपारा, बहराइच को हत्या के लिए ले जाए जाते हैं। एसआई सुमित कुमार ने बताया कि कुल 38 भैसें बरामद हुई हैं। इनमें से एक की मौत हो गयी है। तीन चालकों को पकड़ा गया है। चालकों की निशानदेही पर पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed