फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   केरोसिन डाल कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

केरोसिन डाल कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 28 Oct 2018 04:32 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
केरोसिन डाल कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
केरोसिन डाल कर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव निजामपुर निकटी निवासी विजय कुमार वर्मा की 22 वर्षीय पत्नी दर्षिका ने शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

गांव निजामपुर निकटी निवासी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी गांव के ही राजेंद्र कुमार वर्मा की पुत्री दर्षिका के साथ हुई थी। शनिवार की दोपहर वह घर के बाहर बैठे हुए थे, जबकि मां पुष्पा देवी नल पर कपड़े धो रही थी। घर के अन्य लोग खेत पर गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे पत्नी दर्षिका ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। पत्नी के चीखने और चिल्लाने पर वह जब घर पहुंचा तो पत्नी आग की लपटों से घिरी हुई थी। किसी तरह से उन्होंने आग बुझाई और घर वालों के साथ उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां रविवार की सुबह करीब पांच बजे दर्षिका की मौत हो गई। परिवार के लोग घटना के कारणों के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह के कारण घटना होने की बात सामने आ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed