{"_id":"5c645c85bdec22102e65db73","slug":"21550081157-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बरबर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अब्दुल जलील ने अपनी पुत्री जैनब का निकाह पांच वर्ष पूर्व जिला हरदोई थाना हरियावां के ग्राम उमरसेड़ा निवासी रकीब पुत्र हबीब के साथ किया था और सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर जैनब को उसका पति, सास और ननद प्रताड़ित करने लगे।
विवाहिता के पिता ने बताया इस संबंध में कई बार पंचायत हुई लेकिन जैनब के ससुराल वाले नहीं माने। अब्दुल जलील का आरोप है कि छह फरवरी को उसकी पुत्री का पति जैनब को उसकी बच्ची सहित बरबर जहानीखेड़ा मार्ग पर छोड़ गया और कहा कि एक लाख रुपये और बाइक की व्यवस्था हो जाए तब चली आना। जैनब अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मायके आ गई। जैनब के पिता ने अपने दामाद, उसकी मां और बहन के विरुद्ध कोतवाली पसगवां में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।