{"_id":"5a1828b84f1c1b71548bf117","slug":"21511532728-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े, हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े, हजारों का सामान चोरी
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। कस्बे में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने कई दुकानों के शटर तोड़कर सामान, नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। रात में गश्त कर रही पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों ने किराना, खाद और शराब की दुकानों को निशाना बनाया।
औरंगाबाद मार्ग स्थित फलाहारी बाबा मंदिर के पास चोरों ने अनुराग ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़ डाला और दुकान से करीब 40 हजार का सामान और 1500 रुपये पार कर दिए। इसके बाद नेशनल हाईवे स्थित राजकुमार यादव की शशांक खाद भंडार की दो दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने 15 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गुरुद्वारा के सामने शराब की अंग्रेजी और देशी दुकानों के ताले तोड़ डाले और शराब समेत रुपये उठा ले गए। औरंगाबाद मार्ग पर स्थित बलराम किराना स्टोर की दुकान का शटर तोड़ डाला, लेकिन काउंटर लगा होने के कारण चोर अंदर दाखिल नहीं हो सके।
प्रमुख मार्गों पर हुई चोरी की वारदातों से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लग गया है। तो वहीं दुकानदार दहशत में हैं। जबकि पुलिस का दावा है कि वह सुबह चार बजे तक गश्त करती है। इसके बाद भी चोरों में पुलिस का डर नहीं है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि मुझे मामला साजिशन लग रहा है। मामले की जांच की जाएगी।