{"_id":"59ae9e5b4f1c1b06088b46ea","slug":"21504616027-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूद्वारे से फिर दानपात्र चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरूद्वारे से फिर दानपात्र चोरी
Updated Tue, 05 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। कस्बा स्थित गुरू ग्रंथ साहिब गुरुद्वारे में चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। गुरुद्वारे में रखे दानपात्र का ताला तोड़ उसमें रखी बारह हजार नकदी चुराकर फरार हो गए। एक माह में चार गुरुद्वारों में चोरी होने से सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। कई स्थानों से सिख समुदाय के लोग एकत्रित हुए और सीओ सविरत्न गौतम से मिले। सीओ के आदेश पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को पाठ करने के बाद ताला लगाकर लंगर हाल के नीचे बने कमरे में सो गए। रात करीब डेढ़ बजे दो मंजिल पर बने गुरू ग्रंथ साहिब प्रकाश के पास पूजा पाठ करने वाले स्थान पर दानपात्र रखा है। उसके पास एक खिड़की है। खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दानपात्र का भी ताला तोड़ उसमें रखे बारह हजार रुपये चुरा ले गए। ग्रंथी ने बताया कि गुरुद्वारे के पीछे पानी भरा हुआ है। वहां से ऊपर चढ़ पाना संभव नहीं है। इसके बावजूद चोरी हुई है।
एक माह में सिंगाही थाने के नौरंगाबाद, रौली पुरवा, बजरंग गढ़ के बाद कस्बा स्थित गुरुद्वारे में दानपात्र की चोरियां हो चुकी हैं। चोरी की सूचना मिलते ही पलिया, भीरा, तिकुनियां, सिंगाही, बेलरायां समेत कई स्थानों के सिख समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बैठक कर हो रही चोरियों का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, प्रधान बवरपाल सिंह, सनी चानी, हप्पी सिंह नागरा, शीतल सिंह, कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------------