{"_id":"5bae1a35867a557f02567ddb","slug":"201538136629-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर रहस्यमय ढंग से 1.60 लाख रुपये सहित गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर रहस्यमय ढंग से 1.60 लाख रुपये सहित गायब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली करने के लिए निकला शहर स्थित एक फाइनेंस कंपनी का संगम मैनेजर बुधवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके पास वसूली के एक लाख 60 हजार 114 रुपये और कंपनी का टेबलेट आदि था। शाखा प्रबंधक ने संगम मैनेजर के गायब होने की लिखित सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली के थाना व मोहल्ला इज्जतनगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला बल्देवनगर स्थित एक फाइनेंशियल इन्व्यूजन लिमिटेड कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं। कंपनी पांच सालों से शहर में काम कर रही है। कंपनी का प्रमुख काम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का समूह बनाकर छोटा लोन देना और निम्न ब्याज पर साप्ताहिक ऋण अदायगी की प्रक्रिया है। यह कार्य फील्ड में कंपनी के संगम मैनेजर करते हैं। 26 सितंबर को सभी कर्मचारी अपने फील्ड पर गए थे और समयानुसार शाखा पर आ गए, लेकिन सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा के गांव नैमापुरवा निवासी संगम मैनेजर राममनोरथ वापस नहीं लौटा। इस पर वह परेशान होने लगे। काफी इंतजार करने के बाद जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की तो उसने बताया कि वह एक लाख 60 हजार 111 रुपय लेकर वापस आ रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोबारा जब मोबाइल पर कॉल की तो नंबर स्विच ऑफ मिला। तभी से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। घर वालों से भी संपर्क किया गया, लेकिन संगम मैनेजर का कोई पता नहीं चल रहा है। उसके पास कंपनी का टेबलेट आदि भी है। उन्होंने संगम मैनेजर के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के शाखा मैनेजर ने संगम मैनेजर के गायब होने की तहरीर दी है। मामले की जांच संकटा देवी पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल