फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा

Sun, 03 Dec 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा
लखीमपुर खीरी/महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव गड़रियनपुरवा निवासी अचल पाल की पत्नी शिवानी(22) का शव घर की छत में ही कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव गड़रियनपुरवा निवासी अचल पाल की पत्नी शिवानी का शव रविवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से लटका था। मौत की जानकारी गांव वालों को हुई तो वहां भीड़ जमा हो गई। किसी ने फोन से मृतका के मायके वालों को जानकारी दे दी। मायके पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे, तो शव देखकर वहां कोहराम मच गया। मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इंस्पेक्टर केएन पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीतापुर जनपद के पिसावां निवासी मृतका के पिता मुनीम पाल ने बताया कि उन्होंने मार्च में बेटी का विवाह किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दस दिन पहले भी बेटी ने रोते हुए इसकी जानकारी दी थी। हर बार शिवानी को समझा देते थे। बोले, अगर पता होता कि दहेज लोभी बेटी की जान ही ले लेंगे तो दोबारा उसे ससुराल नही भेजते। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed