{"_id":"5bb2614f867a557f677351c9","slug":"191538416975-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर एफआईआर, एडीओ पर विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर एफआईआर, एडीओ पर विभागीय कार्रवाई
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पर एफआईआर, एडीओ पर विभागीय कार्रवाई
क्रासर......
प्रधानमंत्री आवास अधूरा, पैसा हड़प गए वीडीओ, प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। ब्लाक क्षेत्र के रामलोक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान और एडीओ पर बैंक से पैसा निकाल लेने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने ग्राम प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराने और एडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
ब्लाक क्षेत्र के रामलोक के एक लाभार्थी कमलेश ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसे मिले प्रधानमंत्री आवास का पैसा प्रधान मंजू सिंह ने बैंक से निकाल लिया और आवास की दीवार खड़ी कराकर स्वयं लाभार्थी से छत डलवाने को कहा। इस पर लाभार्थी ने पैसा न होने से असमर्थता दिखाते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई। जब मामले की जांच एडीओ राजेश कुमार वर्मा को दी गयी तो उन्होंने आवास पूर्ण होने की रिपोर्ट भेज दी। इस पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति की तो वह जांच एसडीएम को सौंपी गयी। एसडीएम को जांच में अधूरा आवास मिलने के साथ पैसा निकलने की बात की भी पुष्टि हुई। इसपर एसडीएम ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और एडीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।