{"_id":"5975f15f4f1c1b6d578b4b5e","slug":"191500901727-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की कन्नैजिया कॉलोनी में एक बालिका खेलते समय खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार की नौ वर्षीय बालिका लक्ष्मी देवी आसपास के बच्चों के साथ सोमवार की दोपहर में खेल रही थी। पास में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। शोरशराबा होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लाइन ऑफ कराने के बाद झुलसी बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। सदर कोतवाली के दरोगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
0000000000000