फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक सवार इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

बाइक सवार इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Wed, 17 Apr 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत
सिंगाही। बाइक से बेलरायां चीनी मिल जा रहे ओएनजीसी दिल्ली के इंजीनियर की पनवारी स्टेट हाईवे पर तकिया पुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी तीरथराम चौरसिया ने बताया कि उनके मंझला भाई बालमुकुंद ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग) दिल्ली में इंजीनियर थे। करीब एक माह पहले वह अपने घर निघासन आए थे। मंगलवार दोपहर करीब 10.15 बजे वह हेलमेट पहनकर बाइक से बेलरायां चीनी मिल जा रहे थे। बेलरायां-पनवारी स्टेट हाईवे पर स्थित तकिया पुरवा के पास ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को जोड़कर सिंगाही की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ दी, जिससे एक ट्रॉली उनकी बाइक में जा टकराई और वह एक साथ दूसरी जुड़ी ट्रॉली के नीचे आ गए। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। निघासन कस्बा निवासी आदित्य और पवन बाइक से किसी काम से सिंगाही जा रहे थे। रास्ते में भीड़ लगी देख वह रुके तो उन्होंने पहचानते हुए परिवार वालों को सूचना दी। मृतक की पत्नी कमलेश कुमारी और उनके बेटे अंशुल, सिद्धार्थ दिल्ली में हैं। उनके परिवार वालों को भी सूचना दी गई है। एसओ अजय राय ने बताया कि सूचना के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली निबौरिया की थी। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed