{"_id":"5b4100874f1c1b55238b5030","slug":"161530986631-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में दो लोग गिरफ्तार
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन डिस्ट्रॉय में दो लोग गिरफ्तार
तिकुनियां। पुलिस ने कस्बे में चलाए गए ऑपरेशन डिस्ट्रॉय के तहत मोबाइल डाउनलोडिंग दुकानों पर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान हिरासत में लिए गए एक दिव्यांग समेत दो लोगों का चालान किया है।
शुक्रवार शाम पुलिस ने मोबाइल डाउनलोडिंग दुकानों पर सादी वर्दी में जाकर लैपटॉप उठाना शुरू किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस चेकिंग के बाद करीब 12 लोगों को थाने लाई। पुलिस ने बरसोला कला निवासी मुकेश और बरसोला निवासी दिव्यांग संजय निषाद के विरुद्ध धारा 292 आईपीसी 67 के तहत चालान किया। शेष सभी को छोड़ दिया गया। कोतवाल अजय सिंह ने बताया की कुछ लोगों के लैपटॉप चेक किए गए, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली थी। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया है।