{"_id":"5d166cd18ebc3e3cf40ad3ac","slug":"15617507179-lakhimpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक ही रात में तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में पुलिस गश्त को धता बताते हुए कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से नकदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ।
रजागंज क्षेत्र के ग्राम टेड़वा में देवेंद्र कुमार गर्मी के कारण बीती रात अपने परिवार के साथ छत पर सोए थे। उसी का फायदा उठाकर चोर मेन दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे संदूकों को खंगालकर 21500 रुपये , एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायलें, बर्तन, कपड़े सहित तमाम सामान पार कर ले गए। सुबह होने पर जब गृहस्वामी नीचे आया तो कमरे के दरवाजे खुले देख चोरी का अंदेशा हुआ। कमरे में जाकर देखा तो संदूक के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद चोर गांव के ही रतनलाल के घर मे घुसकर तीन हजार रुपये , अनाज, बर्तन पार करके ले गए। रतनलाल ने बताया कि उन्हें घर में खटपट की आवाज सुनाई दी तो वह जाग गए। ललकारने पर चोरों के भागने पर उन्होंने उनका पीछा करने के लिए दौड़ लगाई, जिससे वह छप्पर के बांस से टकराकर घायल हो गए।
इसी रात गांव शहाबूद्दीनपुर निवासी शिवदयाल वर्मा के मकान में चोर पीछे की दीवार फांद कर घुसे। यहां से चोर घर में रखी 27000 की नगदी, जेवर, कपडे़, बर्तन आदि चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने मौके की जांच की। पीड़ित देवेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल डीपी तिवारी ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।