फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुत्रवधू ने प्रेमी से कराई थी ससुर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुत्रवधू ने प्रेमी से कराई थी ससुर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू ने प्रेमी से कराई थी ससुर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव बनवारीपुर में एक साल पहले हुए रफीक उर्फ पग्गल हत्याकांड का सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की माने तो मृतक की पुत्रवधू ने ही अपने प्रेमी से ससुर रफीक की हत्या कराई थी।
विज्ञापन

महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में 55 वर्षीय रफीक उर्फ पग्गल की 19 जून 18 की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि रफीक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चौकीदारी करता था, जबकि उसका पुत्र इमाम बक्स अपने पिता के साथ ही रहकर खेती और मजदूरी करता था। घटना की रात रफीक स्कूल प्रांगण में ही तख्त डालकर अपने पोते आमीन के साथ लेटा था। वहीं इमामबक्स और अपनी पत्नी मरियम के साथ स्कूल की छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे रफीक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे इमामबक्स की तहरीर पर पड़ोसी गांव दीनपुरवा निवासी इमरान के खिलाफ हत्या का मामला की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन घर वालों की कहानी शुरुआत से ही पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो नामजद इमरान के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले, लेकिन जांच के दौरान मामला आशनाई से जुड़ा निकाला। इस पर पुलिस ने गुरुवार को गांव दीनपुरवा निवासी इम्तियाज उर्फ बैदू को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि रफीक की पुत्रवधू मरियम से उसके प्रेम संबंध थे। महिला का ससुर रफीक इसका विरोध करता था। इसलिए उसने प्रेमिका के साथ मिलकर रफीक को हटाने की योजना बनाई और उसी योजना के हत्या उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed