{"_id":"5c28adf9bdec2256ec3d03c4","slug":"151546169849-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीकियों के करीब घूम रही पुलिस के शक की सुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजदीकियों के करीब घूम रही पुलिस के शक की सुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नजदीकियों पर शक, दो और को उठाया
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला राजगढ़ में हुई राजेंद्र राठौर की हत्या के मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। रविवार को भी पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है, लेकिन अब तक की पूछताछ में पुलिस को कोई ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस कातिल तक पहुंच सके। हालांकि पुलिस के शक की सुई मृतक के नजदीकियों और परिवार के आसपास ही घूम रही है।
शुक्रवार की रात मोहल्ला राजगढ़ निवासी राजेंद्र राठौर की उसके घर में ही शीशे से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सुंदरलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की दूसरी पत्नी और उसके पुत्र से पूछताछ की थी। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी दबोचा था। सभी से हुई पूछताछ में भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को शुरुआती जांच में संपत्ति का लेकर कुछ विवाद होने की आशंका लग रही है। लेकिन हत्या किस वजह से हुई? यह बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने रविवार को भी दो नजदीकियों को को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है, लेकिन अभी तक की पूछताछ में कोई ऐसे तथ्य सामने नहीं आए हैं, जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। पांच लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन अभी कोई खास सुराग नहीं लगा है।