फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव

संदिग्ध हालात में छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव

Sat, 16 Jun 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव
15 एलकेएच 9, 10, 11, 12
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला
घर वालों ने मौके से बाइक सहित एक युवक को दबोचा
पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन। लगुचा गांव के बाहर एक बाग मेें संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की लाश आम के पेड़ से लटकती हुई मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में छात्रा के परिवार वालों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि युवक की निशानदेही पर ही लाश को बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव लगुचा निवासी हीरालाल कश्यप ने बताया कि वह उनकी पत्नी घर का दरवाजा बंद कर बाहर छप्पर में सो गए। घर के अंदर पुत्र और पुत्रवधू थी, जबकि पुत्री राजकुमारी आंगन में लेटी थी। रात करीब 11 बजे पीछे का दरवाजा खोल कर पुत्री बाहर निकल गई। करीब आधे घंटे बाद पुत्र अरविद की आंख खुली और कमरे से बाहर निकला तो राजकुमारी पलंग पर नहीं मिली। अरविंद ने बहन के गायब होने की जानकारी घर वालों को दी। इस पर परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले। तलाश के दौरान जनता इंटर कॉलेज के गेट के पास एक बाइक खड़ी दिखी। वहां पहुंचकर जब उन लोगों ने टार्च की रोशनी डाली तो एक युवक भागते हुए दिखाई पड़ा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सिराजुद्दीन निवासी बैरानगर निकला। पिता ने बताया कि जब युवक से पूछताछ की गई तो आरोपी की निशानदेही पर वे ठाकुर राम नारायन सिंह की बाग में पहुंचे। वहां देखा कि राजकुमारी का शव पेड़ से लटक रहा था। उसका दुपट्टा गले में कसा था। पीठ और हाथा में मिट्टी लगी थी। इसी बीच रात करीब ढाई बजे यूपी 100 और थाना खीरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई। आरोपी को हिरासत में लेकर आनन-फानन शव नीचे उतरवाया और थाने ले आई। सुबह करीब तीन बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एएसपी पूर्वी प्रशांत वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन

वर्जन...............
मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतका के पिता हीरालाल की तहरीर पर सिराजुद्दीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिख ली गई है। दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। हत्या या आत्महत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजितराम यादव, इंस्पेक्टर थाना खीरी

युवक की आईं थी मोबाइल पर 26 कॉल
मृतका के पिता हीरालाल ने बताया कि पुत्री के बिस्तर पर मिले मोबाइल को जब देखा गया तो उसमें सिराजुद्दीन की कुल 26 कॉल थी। वह अनपढ़ हैं। इसलिए उन्हें यह नहीं पता कि मोबाइल पर आईं कॉल रिसीव कॉल थीं या मिस्ड कॉल। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।


एक ही कक्षा में पढ़ते थे दोनों
मृतका के पिता हीरालाल ने बताया कि पिछले साल सिराजुद्दीन और उसकी पुत्री इंटरमीडिएट में एक साथ ही पढ़ते थे। उसे आशंका है कि तभी से उसकी पुत्री को आरोपी ने अपने जाल में फंसा लिया। रिजल्ट घोषित होने पर पुत्री फेल हो गई थी।



शव देखा नहीं और भर दिया पंचायतनामा
छात्रा राजकुमारी की मौत के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम प्रधान मिथलेश कुमार सिंह, मृतका के पिता हीरालाल आदि ने बताया कि पुलिस शव लेकर रात करीब तीन बजे थाना आ गई। पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे आने की बात कहकर सभी को घर भेज दिया। सुबह नौ बजे जब वह लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने पंचायतनामा पर उनके दस्तखत करा लिए और पंचों की राय लिखवा ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में होने की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें शव भी नहीं दिखाया, जिससे पता चल सकता कि कोई चोट आदि के निशान तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed