फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   थर्माकोल लादकर ले जा रहे ट्रक से एक लाख रुपये बरामद

थर्माकोल लादकर ले जा रहे ट्रक से एक लाख रुपये बरामद

Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
थर्माकोल लादकर ले जा रहे ट्रक से एक लाख रुपये बरामद
गोला गोकर्णनाथ। लोकसभा चुनाव में धनबल को रोकने के लिए गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बरेली से थर्माकोल लेकर आ रहे ट्रक से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। टीम ने रुपये कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

टीम प्रभारी गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल ने मैलानी थाना एसआई विपिन कुमार सिंह, हमराही अंकित कुमार, शिव सिंह वर्मा के साथ रविवार की मध्य रात को मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे पर अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थे। टीम प्रभारी नंदलाल ने बताया कि रात में टीम ने ट्रक यूपी 21एएन/ 6811 को रोका और चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान ट्रक की केबिन से एक लाख रुपया बरामद हुए।
विज्ञापन

जिला बरेली थाना बहेड़ी के गांव मुड़रिया मुकर्रमपुर निवासी ट्रक चालक खालिद रजा से साक्ष्य मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि वह माल लेकर बहराइच जा रहा है और मालिक ने व्यापारी को एक लाख रुपये देने को कहा है। ट्रक से मिले रुपयों को कोतवाली पुलिस की सुरक्षा में दे दिया गया है और ट्रक चालक से एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed