फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला सिपाही के कमरे में पकड़े गए दो युगल

महिला सिपाही के कमरे में पकड़े गए दो युगल

Wed, 06 Sep 2017 11:13 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही के कमरे में पकड़े गए दो युगल
महिला सिपाही के कमरे में पकड़े गए दो युगल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। कोतवाली के महिला आरक्षी आवास में बुधवार की सुबह दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। यह खबर तेजी से फैली, लेकिन कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। मीडिया के पहुंचने से पहले न सिर्फ लड़कियों को छोड़ दिया गया, बल्कि पकड़े गए युवकों से भी नहीं मिलने दिया गया। दोपहर बाद पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों का छेड़छाड़ में चालान भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर के महिला आरक्षी आवास में संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पर एसएसआई सुबह लगभग आठ बजे पहुंचे और जबरन दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर दो युवक और दो लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों युवकों को पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम क्रमश: मुस्तकिन अनवर निवासी भूड़ वार्ड और आदिल निवासी तीर्थ वार्ड बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को लॉकअप में बंद कर दिया। उधर, कुछ देर बाद ही लड़कियों को उनके माता-पिता को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, एसएसआई ने एहतिहातन महिला आरक्षी के आवास पर अपना ताला डाल दिया है। इधर महिला आरक्षी आवास से दो युगलों के बरामद होने की खबर वायरल हो गई। इस पर पत्रकार कोतवाली पहुंच गए तो पुलिस घटना की बाबत बताने से कतराने लगी। दोपहर तक पुलिस इस मामले को दबाने में लगी रही। दोपहर बाद लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दोनों युवकों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाल गोला मधुपकांत मिश्र का कहना है कि महिला आरक्षी भीरा में तैनात है और वह इस समय छुट्टी पर है। रूम में महिला आरक्षी अथवा उसका कोई रिश्तेदार नहीं था, जिससे अभी पूरी बात स्पष्ट नहीं है। महिला सिपाही को बुलाया गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षक आवास के निकट
है महिला आरक्षी का रूम
जिस महिला आरक्षी के रूम से दोनों युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है वह कोतवाली निरीक्षक के आवास के निकट है। पुलिस हिरासत में मौजूद युवकों ने स्वीकार किया कि महिला सिपाही के पति से उनकी दोस्ती है और वह लंबे समय से इस आवास में आते-जाते रहे हैं।

पुलिस ने यह मामला किया दर्ज
पुलिस ने एक छात्रा के पिता की तहरीर पर भादवि की धारा 354डी और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज कराई गई तहरीर में लिखा गया गया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ कृषक समाज इंटर कॉलेज पढ़ने जाती थी। रास्ते में मुस्तकिन अनवर और तीर्थ वार्ड का आदिल उनका पीछा कर फब्बतियां कसते थे। बुधवार की सुबह 10 बजे जब दोनों लड़कियां स्कूल के लिए घर से निकलीं तो वह और दूसरी लड़की की मां उनके पीछे चले। मेला मैदान में पहुंचने पर दोनों युवक पीछे लग लिए और लड़कियों से अपशब्द कहने लगे। तो उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने लाए हैं।

हिंदू युवा वाहिनी उच्च स्तर तक उठाएगी मामला
कोतवाली में महिला आरक्षी के आवास में चल रहे सेक्स रैकेट में दो संप्रदायों के आरोपी होने और दोपहर तक पुलिस द्वारा मामला दबाए रहने को हिंदू युवा वाहनी ने गंभीरता से लिया है। नगराध्यक्ष पिंकल मिश्र, बजरंग दल के जिला संयोजक अशोक जोशी आदि ने बताया कि वे इस मामले को उच्च स्तर तक उठाएंगे।

यौन शोषण में हुए थे मुंशी सस्पेंड
कोतवाली में रंगरेलियां मनाने का यह पहला मौका नहीं है। कई वर्ष पूर्व गोला कोतवाली में तैनात एक मुंशी को एसपी ने आरपीएफ की एक महिला आरक्षी के साथ यौन शोषण के आरोप की शिकायत पर सस्पेंड कर दिया था। महिला आरक्षी ने भी कोतवाली परिसर में बने मुंशी आवास में अपने यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में मामला दबा दिया गया था।

इन सवालों के जवाब नहीं दे पा रही पुलिस
जिस कॉलेज में दोनों छात्राएं पढ़ती हैं, उस कॉलेज के खुलने का समय प्रात: आठ बजे से है। फिर 10 बजे छात्राएं कॉलेज समय के बाद कॉलेज कैसे जा रही थीं? छात्राओं के घर से कॉलेज का सीधा पक्का रास्ता है। फिर छात्राएं और उनके अभिभावक मेला मैदान होकर उल्टे रास्ते से कॉलेज क्यों जा रहे थीं? महिला आरक्षी का जब तबादला हो चुका है तो उसने आवास खाली क्यों नहीं किया?


एसपी गंभीर, कहा जांच बाद
होगी दोषियों पर कार्रवाई
कोतवाली में महिला आरक्षी के आवास से दो युगल के पकड़े जाने पर एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षी की तैनाती भीरा में है और वह इस समय छुट्टी पर है। कोतवाली गोला स्थित रूम में उसका पति रहता है। पता चला है कि महिला आरक्षी के पति से पकड़े गए दोनों युवकों की दोस्ती है। दोनों युवक और दोनों लड़कियां महिला आरक्षी के आवास में क्यों आए थे? इसकी गहनता से वह जांच करा रहे हैं। मामला अत्यंत गंभीर है। जांच रिपोर्ट में यदि कोई दोषी मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed