{"_id":"59a2d0db4f1c1b1d4e8b45e8","slug":"131503842523-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को किया गया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल को किया गया निलंबित
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया तहसील के एक लेखपाल की सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। जबकि इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ लेखपाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
पलिया तहसील के एक लेखपाल की वीडियो रपिये लेते हुए वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो के बाद रुपये देने वाले व्यक्ति ने लेखपाल पर फाइनेंस की फाइल की रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था। हालांकि इसकी शिकायत कहीं नहीं की गई थी। उधर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इस बाबत एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल रामपाल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि इसकी जांच के निर्देश तहसीलदार को दिए गए हैं। बताया कि पूरे मामले की तहसीलदार जांच करेंगे। उधर लेखपाल का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने डीएम से बात की और तत्काल ऐसे भ्रष्टाचारी लेखपाल को निलंबित करने को कहा।