फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना सर्वे टीम से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

गन्ना सर्वे टीम से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 May 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वे टीम से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के गांव भदूरा में गन्ना सर्वे करने गई टीम से एक किसान के पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी युवक ने कुंभी चीनी मिल के सुपरवाइजर अरूण कुमार त्रिवेदी से जीपीएस मशीन छीनकर फेंक दी और ग्राम कोड लिस्ट फाड़ दी। इसके बाद सुपरवाइजर की गर्दन दबाने का प्रयास किया, तो मौके पर जुटे किसानों ने किसी तरह सर्वे टीम को बचाया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सुपरवाइजर अरूण कुमार त्रिवेदी ने बताया है कि सोमवार को सुबह 9.30 बजे गन्ना समिति फरधान के गांव भदूरा निवासी किसान जलील के खेत पर गन्ना सर्वे कर रहे थे, जहां पर जलील का पुत्र परधान भी मौजूद था। आरोप है कि परधान ने सर्वे को अपनी माता के नाम पर करने के लिए दबाव बनाया, जिससे टीम ने इंकार कर दिया। इस पर आरोपी परधान भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए टीम के सदस्यों से मारपीट कर दी। इस दौरान मौजूद किसान ओमप्रकाश, सुलेमान, चंद्रप्रकाश और समिति लिपिक अजय पाल सिंह ने बचाया। पुलिस ने आरोपी परधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि सर्वे टीम के साथ अभद्रता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश गन्ना आयुक्त ने दिए हैं। गन्ना माफिया और दबंगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed