{"_id":"5bbf3457bdec2250406440f6","slug":"11539257431-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पति और उसके दोस्त ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से पति और उसके दोस्त ने किया रेप
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से पति और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म
वीडियोग्राफी कर बदनाम करने की धमकी, पुलिस ने किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर की एक महिला ने अपने पति और पति के दोस्त पर कार्यालय बुलाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और वीडियोग्राफी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की भी धमकी दी है। कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि वह करीब तीन साल पहले शहर निवासी एक भट्ठा स्वामी के रानीगंज में स्थित कार्यालय पर लिखा-पढ़ी का कार्य करती थी। अप्रैल 2017 में उसने आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक से शादी कर ली। कुछ दिनों के बाद नौकरी भी छोड़ दी। उसके पति और आरोपी भट्ठा स्वामी आपस में अच्छे दोस्त थे। महिला का कहना है कि पति ने उसको अपने साथ भी रखा और चोरी छिपे कोर्ट में विवाह विच्छेद का वाद दायर कर दिया। इसकी जानकारी जब उसे लगी तो उसने विरोध किया। इस पर उसके पति से संबंध खराब हो गए और वह अलग रहने लगी। पति से संबंध खराब होने की जानकारी पति के दोस्त को थी। छह अक्तूबर 18 को पति के दोस्त ने उसे मोबाइल पर कॉल की और अपने कार्यालय पर बुलाया। जब वह कार्यालय पहुंची तो वहां पति भी था। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ पहले अभद्रता की। बाद में तमंचे के बल पर कार्यालय के स्टोर रूम में खींच ले गए। दोनों ने उसके साथ रेप किया। पति ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। आरोपियों ने घटना किसी से बताने पर वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी। घटना के तुरंत बाद यूपी 100 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की है।
-----------
पीड़िता को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना हंसमती के साथ लेकर मौके पर गए थे। घटना स्थल का निरीक्षम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल