फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पांच के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट

पांच के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट

Wed, 17 Apr 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पांच के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। छाउछ चौराहा के पास सोमवार की शाम यूपी 100 पीआरवी (बाइक) के सिपाही और होमगार्ड की पिटाई के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नामजद कर उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे छाउछ चौराहा पर छाउछ निवासी अमरजीत वर्मा और यूपी 100 की पीआरवी 3229 (बाइक) पर तैनात सिपाही किशन चौहान और होमगार्ड लल्लूराम से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज अमरजीत वर्मा ने अपने साथियों को बुला लिया था। हमलावरों ने सिपाही और होमगार्ड को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पिटाई से सिपाही किशन चौहान घायल हो गया था। मौके पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि सिपाही की ओर से आरोपी अमरजीत वर्मा को नामजद कर चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 332, 353, 504, 506, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed