फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चचेरे भाइयों के विवाद में चली गोली, तमाशबीन को लगी

चचेरे भाइयों के विवाद में चली गोली, तमाशबीन को लगी

Sat, 09 Mar 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाइयों के विवाद में चली गोली, तमाशबीन को लगी
फरधान। गांव पठाननपुरवा में रास्ते पर निकलने को लेकर सगे चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली अपने घर के बाहर खड़ी एक तमाशबीन युवती के पैर में जा धंसी। मारपीट के दौरान धारदार हथियार लगने से एक बालक और लड़की भी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पठाननपुरवा निवासी अब्दुल खालिद और अतीक सगे चचेरे भाई हैं। खालिद ने बताया शुक्रवार की शाम वह अतीक के दरवाजे के सामने लगे खड़ंजे पर था। उस समय अतीक घर पर था। पहले से किसी मनमुटाव के चलते अतीक को खालिद का उसके दरवाजे से निकलना नागवार लगा। इस बात पर अतीक और खालिद के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक जा पहुंची और दोनों तरफ से लाठी, डंडे, बांके चलने लगे। आरोप है अतीक घर से तमंचा उठा लाया और खालिद पर फायर झोंक दिया, लेकिन गोली अपने घर के बाहर खड़ी झगड़ा देख रही रियाज की 18 वर्षीय बेटी महसीन के दाएं पैर के घुटने के नीचे जा लगी, जिससे वह घायल हो गई। झगड़े के दौरान बीच-बचाव को आए अतीक के 13 वर्षीय पुत्र शानू, अतीक के बड़े भाई छोटे की पुत्री सोनी (17) के हाथों में बांका लगने से दोनों घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले में पुलिस ने खालिद की तहरीर पर अतीक, कल्लन, छोटे और मन्नू पर जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष से सोनी की तहरीर पर खालिद, मोहर्रम सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
- एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed