{"_id":"59e4bf564f1c1bd1538b7bb1","slug":"111508163414-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म को बदनाम करने की कोशिश में एक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्म को बदनाम करने की कोशिश में एक नामजद
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
मोहल्ला संकटा देवी स्थित लाला बाबूरामजी ज्वैलर्स को बदनाम करने की साजिश के तहत व्हाट्सऐप पर वायरल हुई एक पोस्ट के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अंकित गुप्ता को नामजद किया है। इस घटना से सराफा व्यापारियों में काफी नाराजगी है।
मोहल्ला संकटा देवी निवासी शशांक गुप्ता ने बताया कि उनकी लाला बाबूराम जी ज्वैलर्स नाम से संकटा दत्नजन में फर्म हैं। आरोप है कि अंकित गुप्ता के नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें और उनकी फर्म को बदनाम करने की नीयत से अपने एक अन्य साथी की मदद से 14 अक्तूबर को व्हाट्सऐप पर एक गलत पोस्ट वायरल कर दी। आरोप है कि जब उन्होंने अंकित गुप्ता से बात की तो उसने कहा कि एक लाख रुपये देे दो नहीं तो यू ट्यूब और फेसबुक पर पोस्ट कर बदनाम कर दूंगा। साथ ही रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी दी।
पुलिस ने फर्म स्वामी शशांक गुप्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत कोतवाल दीपक शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया फर्म को बदनाम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।