फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चोरी की तीन बाइक बरामद, चार युवक गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 05:00 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक बरामद, चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी की तीन बाइकसमेत चार युवक गिरफ्तार
बाइक नेपाल बिक्री करने जा रहे थे आरोपी
11 एलकेएच 6

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चोरी की तीन बाइक्स बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने इम मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि वह बुधवार रात इंस्पेक्टर अपराध ऋषिदेव सिंह, सिपाही विजय शर्मा आदि के साथ नौरंगाबाद चौराहा पर खड़े चौकी इंचार्ज जेल गेट जयप्रकाश यादव और रोडवेज चौकी इंचार्ज शिव प्रसाद पांडेय से बातचीत कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि तीन बाइकों पर सवार होकर चार लोग एलआरपी रोड से होते हुए शहर की ओर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने रात करीब 11.30 बजे टीम के साथ ऐरा तिराहे पर घेराबंदी कर कोतवाली धौरहरा के मोहल्ला पढानवार्ड निवासी आरिफ, रहीस, मोबीन और पलिया कलां के बाजार मोहल्ला निवासी गोपाल गुप्ता को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो गोपाल के पास एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। जांच में तीनों बाइक चोरी की निकलीं। बरामद बाइक्स में शामिल एक बाइक लखीमपुर खीरी कचहरी से शुक्रवार को चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों बाइक उन्होंने अपने साथी धौरहरा कस्बे के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी हलीम कोतवाली सदर निवासी आशुतोष उर्फ छल्लू और मोहल्ला रामनगर निवासी राजन मिश्रा के साथ मिलकर चुराई थीं। इन बाइक्स को वह लोग नेपाल बिक्री करने के लिए जा रहे थे। लखीमपुर और आसपास के जिलों से बाइकों को चोरी कर वह नेपाल में बिक्री करते हैं। पुलिस ने सभी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed