{"_id":"5e317e508ebc3e4b6360611c","slug":"crime-student-court-schoole-lakhimpur-news-bly39373166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह भेजे गए गिरफ्तार दोनों छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह भेजे गए गिरफ्तार दोनों छात्र
विज्ञापन
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को छात्रों में हुए विवाद के दौरान एक छात्र की मौत के मामले में दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को बाल सुधार गृह हरदोई भेज दिया। पुलिस नामजद तीसरे छात्र की तलाश कर रही है। उधर तीसरे दिन भी विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बीच बचाव करने आए कक्षा छह के छात्र 16 वर्षीय फरमान कुरैशी की घूंसा लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता गांव मोहम्मदपुर निवासी शहनूर की तहरीर पर तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी दो छात्रों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों छात्रों को बाल सुधार गृह हरदोई भेज दिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीप्ति बाजपेई सहित पूरा स्टाफ विद्यालय में मौजूद रहा, लेकिन सिर्फ 12 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। जिससे तीसरे दिन भी विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।