फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indecency with female constable in Bareilly BJP workers rescued from police station

बरेली में महिला सिपाही से अभद्रता, कार्यकर्ता को थाने से छुड़ा ले गए भाजपाई

Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Indecency with female constable in Bareilly BJP workers rescued from police station
मोहम्मदी कोतवाली में शुक्रवार रात मौजूद काफी संख्या में पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में महिला सिपाही से अभद्रता को लेकर शुक्रवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों में विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन


जानकारी पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी कोतवाली पहुंचे। बातचीत के बाद आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाया गया। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हुड़दंग करने पर कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था जिसे बाद में नगर अध्यक्ष के कहने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा के स्वागत में नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता का पुलिस कर्मियों के साथ विवाद हो गया। चर्चा है कि एक महिला सिपाही से उसने अभद्रता की इस पर विवाद हुआ। इधर महिला पुलिस कर्मी कोतवाली पहुंची और शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस कर्मियों से जा भिड़ा। कार्यकर्ता का आरोप है कि पुलिस वालों ने उसको पीटा और हवालात में बंद कर दिया। जानकारी पर साथी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी तमाम समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की खूब बहस हुई। बाद में कार्यकर्ता को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने एक कार्यकर्ता को कोतवाली में बंद कर दिया था। जानकारी होने पर नगर अध्यक्ष ने कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक से बात की। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मैं कोतवाली गया तो वहां कोई नहीं मिला इस कारण लौट आया।
-लोकेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मदी विधायक

सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के नगर आगमन पर कस्बे में शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच रामलीला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता अपने दो तीन साथियों के साथ हुड़दंग कर रहा था। मना किया तो वह वहां से हटकर थाने के गेट पर आकर हुड़दंग करने लगा। इसलिए उसे थाने पर बैठाया गया। पीटने का आरोप गलत है। नगर अध्यक्ष के कहने पर कार्यकर्ता को छोड़ गया।
-बृजेश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed