{"_id":"62d8668647fcf135ed5ed0a9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4920136118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में विवाद के बाद मारपीट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में विवाद के बाद मारपीट, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में विलोबी मेमोरियल परिसर में चल रहे प्रदर्शनी मेले में मंगलवार की रात को दो पक्षों बीच मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। कोतवाली पुलिस ने एक भाजपा नेता समेत चार नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में गैर इराइतन हत्या की धारा लगाए जाने से नाराज परिजन समेत मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को दोपहर बाद सड़क जाम कर दी। सूचना पर एएसपी अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। मामला गरम देख पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया, जिसके बाद लोग सड़क से हटे।
विलोबी मेमोरियल परिसर में कई दिनों से चल रहे प्रदर्शनी मेले में मोहल्ला घोसियाना निवासी 29 वर्षीय अकील अपने दोस्त सुहेल समेत अन्य के साथ मंगलवार की रात मेला देखने गया था। वहीं नौरंगाबाद निवासी देवर्षि उर्फ चानू शुक्ला व रजत रस्तोगी मेला देखने पहुंचे थे। बताते हैं कि मेले में शरीर टच हो जाने पर अकील के दोस्त सुहेल ने रजत को झापड़ मार दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तो लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद करीब 9.30 बजे दोनों पक्षों के बीच मेले से बाहर अंबेडकर पार्क के पास दोबारा झगड़ा हुआ। देवर्षि उर्फ चानू शुक्ला व उसके अन्य साथियों ने अकील की जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी, जबकि अकील के साथ आए उसके दोस्त मौके से भाग निकले। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई से बेसुध हुए अकील को आनन-फानन में एमसीएच अस्पताल मोतीपुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रजत रस्तोगी, देवर्षि उर्फ चानू शुक्ला, अनूप शुक्ला और बृजेश शुक्ला सभी निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और कुछ घंटे बाद ही चारों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया।
पुलिस कार्रवाई से नाखुश परिजन समेत मोहल्ले वालों ने किया रोड जाम
पुलिस द्वारा मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने से नाखुश परिजन समेत मोहल्ले वालों ने बुधवार को दोपहर बाद घोसियाना रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। सूचना पाकर एएसपी अरूण सिंह समेत कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मामला संवेदनशील देख मौके पर एक गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई। एएसपी ने लोगों को शांत कराकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुकदमें की धाराएं बदलने की मांग पर अड़े रहे। इससे कुछ देर बाद गैर इरादतन हत्या की धाराओं को हत्या में तरमीम कर दिया गया, जिसके बाद लोगों ने सड़क खाली की। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
बॉक्स=
भाजपा नेता के भतीजे हुआ था झगड़ा
इस मामले में नामजद आरोपी अनूप शुक्ला भाजपा नेता हैं, जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। बताते हैं कि भाजपा नेता अनूप शुक्ला का भतीजा देवर्षि उर्फ चानू शुक्ला अपने दोस्त के साथ प्रदर्शनी मेला देखने गया था, जहां पर अकील व उसके दोस्तों से विवाद हो गया। इसके बाद भतीजे के बुलाने पर भाजपा नेता अनूप अपने भाई बृजेश के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि अकील की पिटाई करने में भाजपा नेता भी शामिल थे।
बॉक्स=वर्जन....
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। पहले मुकदमा गैर इरादतन हत्या के तौर पर दर्ज किया गया था, जिससे नाखुश परिजन व मोहल्ले के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उनसे बातचीत के बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम करके विवेचना की जा रही है।
अरूण सिंह, एएसपी