{"_id":"62d713b187bedd7ebc4dd6b5","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4919010104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से युवती का शव बरामद, युवक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से युवती का शव बरामद, युवक की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। शारदा नगर स्थित पोषक नहर में प्रेमी युगल के छलांग लगाने के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को नहर से युवती का शव बरामद हो गया। जबकि युवक का कुछ पता नही लगा है। गोताखोर और परिजन तलाश कर रहे हैं।
सोमवार दोपहर शारदा बैराज के निकट पोषक नहर में शहर निवासी एक युवती और फिर युवक ने छलांग लगा दी थी। दोनों के डूबने की आशंका में पुलिस और घर वाले खोजबीन में जुटे थे। सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई थी। मंगलवार को फिर खोजबीन शुरू हुई। घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर गढ़ी रोड निवासी बीस वर्षीय युवती का शव बरामद हो गया। हालांकि इस बीच धौरहरा और सदर कोतवाली सीमा क्षेत्र में शव के फंसे मिलने से काफी देर दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी दिखी। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद धौरहरा पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर बरखेरवा निवासी 21 वर्षीय युवक का कुछ पता नही लग सका। स्थानीय गोताखोर और परिजन दूसरे दिन भी तलाश में जुटे रहे। युवक के भाई ने बताया कि भाई की तलाश में प्रशासन से कोई सहयोग नही मिल रहा है। कोई अधिकारी हालचाल लेने मौके पर नहीं पहुंचा।