{"_id":"614ccc898ebc3e04b9361a8d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly46063441","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास में मृत मिला रेलवे का प्लंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास में मृत मिला रेलवे का प्लंबर
विज्ञापन
कमलेश (फाइल फोटो )।
- फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। रेलवे में प्लंबर के पद पर कार्यरत कमलेश कुमार अपने क्वार्टर में मृत अवस्था में मिला। सीनियर सेक्शन इंजीनियर का कहना है कि वह बीमार था, जबकि पड़ोसी बता रहे हैं कि उसे बुधवार की शाम घर के बाहर देखा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखनऊ के थाना बंथरा के ग्राम तालाब नगर बरकोता का मूल निवासी कमलेश कुमार रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में प्लंबर द्वितीय के पद पर कार्यरत था और रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर ई 94 ए में अकेला रहता था। मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नीरज कुमार का दावा है कि कमलेश बीमार चल रहा था और दो दिन से ड्यूटी पर नहीं था। बृहस्पतिवार को सुबह उसका हालचाल लेने के लिए पहले कारपेंटर को भेजा, पर दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर फिर कर्मचारी गौरव को भेजा गया, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया, तो कमलेश चारपाई पर पड़ा दिखाई दिया। बताया कि, सूचना पर एसआई अनुज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलकर्मियों से क्वार्टर की कुंडी तुड़वाई और अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने मृत अवस्था में मिले कमलेश को रेलवे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवारवाले लखनऊ से अपराह्न साढ़े तीन बजे रेलवे चिकित्सालय पहुंचे। शव देखते ही परिवारवाले चीख-चीखकर रोने लगे। पास पड़ोसियों के मुताबिक कमलेश बुधवार की शाम क्वार्टर के बाहर दिखाई दिया था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि कमलेश के शव पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा बांकेगंज निवासी एक युवती को सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी रमेश चंद्र की 18 वर्षीय पुत्री नीतू को परिवार वाले सीएचसी लाए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज लोकेश सिंह राणा ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
नहर में मिला युवका का शव
फरधान थाना क्षेत्र के गांव लीलाकुआं के पास नहरपुल की झाल में 35 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे लीलाकुआ गांव के पास शारदा नगर ब्रांच की नहरपुल के पास ग्रामीणों ने एक शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही सकी। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर से मिला है। शव कई दिन पुराना लग रहा हैं। शव आधे से ज्यादा सड़ चुका है। इससे डूबकर मरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।