{"_id":"6127e07b8ebc3e79fe262239","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4575860110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से बनाया निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से बनाया निवास प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलियापुर के प्रधान की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर से निवास प्रमाण पत्र के लिए प्रारूप तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी प्रपत्र तैयार करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम पंचायत अलियापुर के प्रधान संजय कश्यप निवासी अलियापुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि अलियापुर निवासी शिवकुमार ने अपनी पत्नी सुमन देवी का निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके प्रारूप पर प्रधान की जो मुहर व हस्ताक्षर हैं वह प्रधान यानी संजय कश्यप के नहीं हैं। प्रधान का आरोप है कि शिवकुमार ने फर्जी मुहर व दस्तखत बनवाकर स्वयं ही प्रारूप बना लिया है। प्रधान ने इसे अपने अधिकारों का हनन व कानूनी अपराध बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। साथ ही प्रधान ने बताया है कि आरोपी शिवकुमार द्वारा पहले भी बैंक आदि में दूसरे के हस्ताक्षर बनवाकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवकुमार निवासी अलियापुर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद