{"_id":"61117ec28ebc3e73826b3698","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4559073104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में किशोर का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में किशोर का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। क़स्बा फूलबेहड़ में एक किशोर ने कमरे में कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क़स्बा निवासी निखिल गुप्ता (16) पुत्र अनिल गुप्ता सोमवार को किसी बात पर नाराज होकर कमरे में चला गया। परिजन ने कमरा बंद देखा तो समझा कि वह सो रहा होगा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आहट न आने पर घर के अन्य सदस्यों को आवाज दी। घर वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कुंडे के सहारे किशोर का शव लटकता देख सब आवाक रह गए। घर मे चीखपुकार मच गई।
फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन कोई कारण नही बता पा रहे हैं। संवाद