फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण

Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
मैलानी। थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौकी कुकरा के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा कि उसका गांव के ही एक युवक से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती भी हुई, लेकिन प्रेमी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
युवती का आरोप है कि युवक ने मंदिर ले जाकर अकेले में शादी की थी और बाद में परिजन की रजामंदी से दोनों की शादी पक्की भी हो गई। बाद में परिजन की मौजूदगी में सगाई हुई और 21 जून को तिलक व 22 जून को शादी होना निश्चित हुई।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक पंचायत चुनाव के दौरान युवती के परिजन से कई बार थोड़े-थोड़े करके लगभग 45 हजार रुपये भी ले गया।
आरोप है कि युवक ने चुपके से नवनिर्वाचित प्रधानपति और अपने छोटे भाई व उसकी प्रधान पत्नी के सहयोग से 19 मई को शाहजहांपुर जनपद में दूसरी लड़की से शादी कर ली, जिसकी जानकारी होने पर युवती और उसके परिवारवाले जब युवक के घर गए और दूसरी जगह शादी करने का विरोध किया, तो उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। धर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि युवती ने मामले की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी तीस वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की दस दिन पहले बीमारी से मौत हो गई। रविवार रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात करीब साढ़े बारह बजे उसके पति का जानने वाला चुपके से घर में घुस आया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने रुपये का लालच दिखाते हुए दिल्ली भाग चलने की बात कही। पीड़ित के चंगुल से छूटी महिला ने शोर मचाया। इस पर घर व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने मामले में सुलह समझौता के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर है। बुजुर्ग आरोपी का कहना है कि घर का फैसला करने के लिए आरोपी को बुलाया गया था। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed