फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मां की मौत के बाद बेटी ने भी दम तोड़ा, एंबुलेंस में हुई मौत

Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
खीरी टाउन। ग्राम झसिया की एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद उसकी बेटी की भी उसके शव को वापस लाते समय रास्ते में मौत हो गई। यहां आने पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खीरी के निकट ग्राम झसिया गांव निवासी 65 वर्षीय सरोजनी देवी पिछले वर्ष प्राथमिक विद्यालय झसिया से रिटायर हुईं थीं। मधुमेह की शिकायत पर सरोजनी वर्मा के परिजन करीब 15 दिन पहले उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए थे, सरोजनी की छोटी बेटी सीमा भी साथ गई थी। सरोजनी वर्मा की बुधवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार वाले सरोजनी का शव एंबुलेंस से लखीमपुर ला रहे थे, साथ में बेटी भी थी। रास्ते में इटौंजा ग्राम के पास बेटी सीमा की भी मौत हो गई। बेटी की मौत कैसे हुई परिवार वाले नहीं बता सके। जब मां और बेटी के शव गांव में पहुंचे तो मातमी सन्नाटा पसर गया। बाद में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed