{"_id":"60367f748ebc3ee9575f4040","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4384503192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गोली लगने से मौत मामले में पति और ससुर को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गोली लगने से मौत मामले में पति और ससुर को जेल
विज्ञापन
महेवागंज। बक्शीपुरवा गांव की विवाहिता सोमी यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के पति और ससुर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
सोमवार की रात धनवीर यादव की पत्नी सोमी (30) की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। ईसानगर के महम्दापुर गांव निवासी मृतक के पिता कमल किशोर ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने उसी रोज मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद कर पति धनवीर और उसके पिता को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
रोती पोती को दादी ने संभाला
मृतका की तीन वर्ष की मासूम बेटी पायल मां के शव तो कभी लोगों को देखकर रो रही थी। दादी ने उसे अपनी गोद में संभाल रखा था। दोपहर बाद मायके के लोग पहुंचे। पति के गिरफ्त में होने से मृतका के देवर सरपंच यादव ने अपनी भाभी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
15 बोर के तमंचे की गोली से लगने से महिला की मौत हुई है। तमंचा बरामद कर बुधवार को मृतका के पति और ससुर का दहेज हत्या के आरोप में चालान भेजा गया है। आरोपियों ने हत्या की बात से इंकार किया है। - एसएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़