{"_id":"60008f118ebc3e333a55496e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly433762139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दौड़ाकर बैल्ट और लात-घूसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दौड़ाकर बैल्ट और लात-घूसों से पीटा
विज्ञापन
नौरंगाबाद चौराहे पर घटना की जानकारी करती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। घर में लघुशंका करने का विरोध करने पर हमलावरों ने नौरंगाबाद चौराहे पर जमकर बवाल किया। दुकानदार और घर की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों और लात घूंसों से पीटा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हमलावर उससे भी उलझ गए। यहां तक कि पुलिस से भी हाथापाई करने पर उतर आए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ सीटी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।
घटना गुरुवार की शाम करीब आठ बजे की है। नौरंगाबाद चौराहा के डीसीरोड पर धीरज मिश्रा की किराने की दुकान है। दुकान के पीछे वह परिवार समेत रहते हैं। मोहल्ला रामनगर निवासी एक व्यक्ति जो खुद को भाजपा नेता बताता है, दुकान के बगल से निकली घर की गैलरी में लघुशंका करने लगा। महिलाओं ने जब विरोध किया तो वह गालीगलौज करने लगा। इस पर धीरज मिश्रा भी दुकान से मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। इससे गुस्साए युवक अपने सात से अधिक साथियों के साथ हमलावर हो गया। हमलावरों ने बेल्टों, डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। दुकान मालिक की बूढ़ी मां सरस्वती मिश्रा (80), पत्नी और बेटियां बचाने आईं तो उनको भी नहीं बख्शा। इस बीच सूचना पाकर जेल गेट चौकी प्रभारी जेपी यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो हमलावर सत्ता का रौब दिखाते हुए पुलिस से भी भिड़ गए और हाथापाई करने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख चौकी इंचार्ज ने प्रभारी निरीक्षक सदर को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने जब खुद मोर्चा संभाला तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने भाग रहे पांच हमलावरों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से नौरंगाबाद चौराहा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
---------
घर की गैलरी में लघुशंका करने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें मारपीट हुई है। पांच हमलावरों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार वर्मा सीओ सिटी