{"_id":"60008c388ebc3e31f54c8690","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4337616110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अंधेरे में चला रही हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अंधेरे में चला रही हाथ
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसौरा निवासी प्रदीप कुमार राजवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। जांच में जुटी टीमों ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस रामापुर चौकी पर पूछताछ कर रही है।
गांव मीरपुर के मजरा रसौरा निवासी प्रदीप कुमार राजवंशी (30) की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार की सुबह प्राथमिक स्कूल के पास गड्ढे में बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी विजय ढुल ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। जांच में जुटी टीमों ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। टीमें अंधेरे में हाथपांव मारकर मामले का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि हत्या अवैध संबंधों में हुई है। इसको लेकर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी ऐसे कोई क्लू हाथ नहीं लगे हैं, जिससे पुलिस किसी एक नतीजे पर पहुंच सके। पुलिस अवैध संबंधों, शराब पीने के दौरान विवाद सहित कई अन्य बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है।
------------
वर्जन....
घटना के खुलासे में लगी टीमें अपना काम कर रही है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर